सुपौल, फरवरी 2 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय बाजार में सोमवार सुबह करीब सात बजे जारी ठंड और कोहरा के कारण एक अनियंत्रित बाइक बिजली पोल से जा टकराई। घटना में बाइकसवार मुर्गी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। मधेपुरा जिला निवासी जख्मी मुर्गी विक्रेता मो असलम ने बताया कि वो छातापुर में रूम लेकर गांव-गांव बाइक से जाकर मुर्गी बेचता है। सुबह जब वह मुर्गी बेचने के लिए रामपुर पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान छातापुर बाजार के पास ठंड की वजह से हाथ थरथराने लगा। वहीं अत्यधिक कुहासा भी छाया हुआ था। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई। घटना में आधा दर्जन मुर्गी बाइक से दबकर मर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.