सुपौल : बिजली तार चोरी कांड का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
सुपौल, जून 11 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के इमामपट्टी गांव में हुई बड़े पैमाने पर बिजली तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजिला गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं से बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन परेशान थे। इस मामले के उद्भेदन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार एक जून की रात चोरों ने इमामपट्टी गांव के खेतों में सिंचाई के लिए बिछाई गई करीब 7.5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन के 11 केवी एवं एलटी लाइन के तीनों फेज के तार काट लिए थे। घटना के बाद दो जून को बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने प्रतापगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बड़े पैमाने पर हुई इस चोरी को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने तकनीकी टीम के सहयोग से जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.