सुपौल : बाल विवाह व महिला सुरक्षा पर जागरूकता को लेकर सखी वार्ता आयोजित
सुपौल, जुलाई 9 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सुपौल द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्रखंड के कर्णपुर पंचायत भवन में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कर्णपुर, बलहा और सुखपुर सोल्हनी पंचायत की आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया। डीएचईडब्ल्यू की टीम ने बताया कि बाल विवाह दंडनीय अपराध है, जो बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, विवाह की वैधानिक आयु तथा समुदाय में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.