सुपौल, जून 14 -- सुपौल। डीएम की अध्यक्षता में बाल देखरेख संस्थानों के त्रैमासिक निरीक्षण के लिए गठित जिलास्तरीय निरीक्षण समिति ने शनिवार को जिले में समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण प्रक्रियाएँ इस क्रम में सबसे पहले सुखपुर स्थित पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। विधि विवादित बच्चों के आवासन, देखरेख एवं संरक्षण के लिए संचालित इस गृह का निरीक्षण करने के दौरान डीएम सावन कुमार ने इस गृह के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण इसके बाद पिपरा रोड के यादव कॉम्प्लेक्स में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण कर दत्तक ग्रहण से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। समिति की ओर से चैनसिंह पट्टी स्थित वृहद आश्रय गृह मे...