सुपौल, मार्च 31 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। डीडीसी सारा अशरफ ने मंगलवार को वृहद आश्रय गृह स्थित बाल गृह यूनिट-01 एवं यूनिट-02 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रह रहे देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए भोजन, शिक्षा, देखभाल और मनोरंजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीडीसी ने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दोनों इकाइयों में संचालित शैक्षणिक व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में बच्चों के पुनर्वासन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन बच्चों का परिवार से पुनर्मिलन संभव है, उसके लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस दौरान डीडीसी ने बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.