भागलपुर, जून 6 -- राघोपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। जिस कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर बारिश होने से हरी सब्जियों के अलावा मक्का, मूंग को नुकसान पहुंचा है। किसान सुशील मंडल, सुभम कुमार, राजेश यादव, विजेन्द्र कुमार, महेश कुमार, ललित कुमार, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार, रौशन कुमार आदि ने बताया कि बारिश होने से खेतों में मक्का, मूंग, हरी सब्जियां खेतों में डूब गया है। लोगों ने क्षति का आंकलन कर मुआवजे की मांग की। उधर, मौसम वैज्ञानिकों के पूर्व अनुमान के मुताबिक जिले में अगले 24 घंटे तक गरज-चमक के साथ बारिश होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.