सुपौल, जून 11 -- मरौना, एक संवाददाता। अचानक तेज हवा और झमाझम बारिश के साथ ही गुरुवार की सुबह गोविंदपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गुल हुई बिजली शाम करीब 5 बजे के बाद बहाल हो सकी। लगातार लगभग 12 घंटे तक बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को पूरे दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए, जिससे संचार व्यवस्था भी प्रभावित रही। वहीं मरौना, गणेशपुर और भलुआहि चौक स्थित दुकानदारों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण ऑनलाइन सेवा, फोटोस्टेट और कंप्यूटर से संबंधित दुकानें पूरे दिन बंद रही। यह भी पढ़ें- खोदावंदपुर में बिजली की आंखमिचौनी से उपभोक्ता परेशान दुकानदारों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ।

हिंदी हिन्...