सुपौल, फरवरी 15 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत स्थित बाबा हरिहरनाथ शिवालय करहवाना से महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें लाल व पीले परिधानों में सुसज्जित 251 महिलाएं माथे पर कलश लेकर शामिल हुईं। कलशयात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा लगाए गए 'हर हर महादेव' के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान हो उठा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष प्रमोद झा दलबल के साथ कलशयात्रा के साथ-साथ चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कलशयात्रा हाईस्कूल चौक स्थित शिवालय पहुंची, जहां पंडित शिवशंकर झा के मंत्रोच्चारण के बीच महिलाओं ने कलश में जल भरा। आयोजन समिति के सदस्य व पैक्स अध्यक्ष रंजीत साह ने बताया कि संध्याकाल अखंड जाप के साथ 24 घंटे का अष्टयाम प्रारंभ होगा, जबकि रात्रिकाल भगवान शिव की बारात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.