सुपौल, मई 1 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना से महज दस कदम की दूरी पर स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। थाना के समीप स्थित मंदिर से चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है, बताया जा रहा है कि चोरों ने पुस्तक पात्रा और उसमें रखे 9 हजार रुपये सहित मंदिर से दो घंटियां और एक त्रिशूल की चोरी की है। जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी वक्किू झा ने बताया कि उन्होंने शाम में पूजा-पाठ के बाद मंदिर बंद कर दिया था। सुबह जब मंदिर खोला गया तो चोरी का पता चला। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर को निशाना बनाया। वहीं इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.