सुपौल, अगस्त 8 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। सावन माह में बाबा भोलेनाथ की भक्ति अपने चरम पर है। शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

पूजन सामग्री की बढ़ती कीमतें वहीं दूसरी ओर पूजन सामग्री और फूलों की बढ़ती कीमतों ने श्रद्धालुओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। स्थानीय बाजार में गुलाब, गेंदा, बेला और मदार के फूलों के साथ-साथ कपूर, गुग्गुल, हवन सामग्री, सुपारी, तिल का तेल और अन्य पूजा सामग्री के दाम में 10 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। सावन शुरू होते ही फूलों की मांग कई गुना बढ़ गई है, जबकि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण बाजार में पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।जहा सामान्य दिनों में 700 से 800 रुपये प्रति सैकड़ा बिकने वाला गु...