सुपौल, जुलाई 26 -- सुपौल, एक संवाददाता। सपौल सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन चौघारा में अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा के तत्वावधान में वार्षिक सभापति घीनाय यादव की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इस क्रम में बाबा धर्मराज महोत्सव को बिहार सरकार द्वारा राजकीय दर्जा प्रदान किए जाने पर अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा ने हर्ष एवं आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- सनातन धर्म व संस्कृति के सरंक्षण की आवश्यकता: श्यामल किशोरबैठक में निर्णय महासभा के प्रवक्ता डॉ अमन कुमार ने कहा कि बाबा धर्मराज महोत्सव को राजकीय दर्जा मिलने से बिहार की माटी, लोक संस्कृति और सदियों से चली आ रही भगैत परंपरा को ऐतिहासिक सम्मान मिला है। आज डुगडुगी की थाप, लोकगाथा के स्वर और उन हजारों भगैत कलाकारों को पहचान मिली है जो पीढ़ियों से धूप-बारिश की परवाह किए बिना बाबा धर्मराज ...