सुपौल, जुलाई 31 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। कुरसन प्रखंड की सोहटा पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा कौशिकीनाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जलाभिषेक के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्ष में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कुंडेश्वर धाम एवं नौबस्ता घाट का अफसरों ने लिया जायजाबैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने की। इसमें मंदिर प्रबंधन समिति, पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। मंदिर समिति ने बताया कि पहली सोमवारी पर जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बाबा कौशिकीनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur ...