सुपौल : बाढ़ संभावित स्थलों को चिह्नित कर योजना तैयार करने का निर्देश, डीएम को देंगे रिपोर्ट
सुपौल, मई 31 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोसी नदी के बढ़ते कटाव को लेकर प्रशासनिक महकमा सतर्क हो गया है।
स्थलीय निरीक्षण रविवार को सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू, एसडीपीओ राजीव रंजन एवं किशनपुर बीडीओ पिंकी कुमारी ने दुबियाही एवं मौजहा पंचायत पहुंचकर कोसी नदी से हो रहे कटाव का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कटाव प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा नदी की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि लगातार हो रहे कटाव के कारण कृषि भूमि नदी में समाहित होती जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर कटाव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष भूमि संबंधी समस्या भी उठाई। उन्होंने बताया कि अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.