सुपौल : बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा एवं निरीक्षण तेज
सुपौल, जून 23 -- सुपौल,कार्यालय संवाददाता। बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा एवं निरीक्षण को लेकर सोमवार को अपर समाहर्ता आपदा मो तारिक, सहायक आपदा प्रबंधक पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार द्वारा किशनपुर एवं सरायगढ़ अंचल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ पूर्व तैयारियों, राहत एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाओं तथा विभिन्न आपदा प्रबंधन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर नए लाभुकों की प्रविष्टि का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा सभी लंबित प्रविष्टियों को दो दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए। इसके अतिरिक्त नावों के निबंधन एवं सत्यापन कार्य में तेजी लाने, आवश्यक अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने तथा बाढ़ के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.