सुपौल, मार्च 17 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मैन रोड पर सोमवार शाम को अचानक पेड़ टुट कर गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक बाइक पर तीन सवार युवक पेड़ की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में युवक की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बाइक से किशनपुर थरबिट्टा मैन रोड पूर्व विधायक घर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क किनारे खड़ा एक बड़े पेड़ तेज आवाज के साथ गिर पड़ा और बाइक सवार सीधे उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवको को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.