सुपौल, अप्रैल 6 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर रविवार की रात राघोपुर ओवरब्रिज के बाइपास के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि सिमराही बाजार से राघोपुर जा रहे बाइक सवार युवकों ने डाक बंगला के समीप अचानक अपना नियंत्रण खो दिया, वही घायल युवकों की पहचान नगर पंचायत सिमराही वार्ड 5 निवासी शमशेर के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तोखिर और मोहम्मद करीमुद्दीन के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद चांद के रूप में हुई है। वहीं रेफरल अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर...