सुपौल, जनवरी 23 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के समीप गुरुवार को एक मोटरसाइकिल की डिक्की खोलकर उसमें रखे 90 हजार रुपये नकद सहित बैंक से जुड़े कई महत्वपूर्ण चुराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुशहा हरिहरपट्टी वार्ड 15 निवासी रमेश यादव ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार गुरुवार शाम तकरीबन चार बजे पीड़ित ने एसबीआई शाखा से 90 हजार रुपये की निकासी की थी। निकाली गई राशि को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिया। इसके बाद वह बैंक के पास मुख्य सड़क पर स्थित चाहत शोरूम के नीचे मोटरसाइकिल खड़ी कर पास ही स्थित एक दर्जी की दुकान पर चले गए। दो से तीन मिनट केबाद जब वापस आये तो उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल की डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखे 90 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.