सुपौल, मई 14 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। शादी समारोह से लौट रही एक किशोरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र की भवानीपुर उत्तर पंचायत के भेड़वा टोला में बुधवार देर रात की है। मृतका की पहचान वार्ड 12 निवासी रामप्रकाश यादव की पुत्री सातवीं की छात्रा मधु कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : बाइक की टक्कर से शादी समारोह से लौट रही किशोरी की मौतघटना का विवरण परिजनों के अनुसार मधु अपनी दादी के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। समारोह से वापस घर लौटने के दौरान नहर किनारे की सड़क पर तेज गति से आ रहे एक ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से किशोरी की मौत, एक हिरासत मेंहादसे के बा...