सुपौल, जनवरी 2 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के थुमहा बाजार में बेलोखरा जाने वाली सड़क के पास गुरुवार देर शाम करीब सात बजे एनएच 327 ई पर तेज रफ्तार दो बाइक में टक्कर हो गई। घटना में चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दो लोगों की स्थिति नाजुक देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थुमहा पंचायत के बेलोखरा निवासी रामनारायण मंडल (35) अपनी पड़ोसी अनीता देवी (35) के साथ थुमहा से मार्केटिंग कर घर लौट रहे थे। अचानक बेलोखरा जाने वाली सड़क के पास पहुंचते ही सुपौल की ओर से आ रहे बाइकसवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बेलोखरा वार्ड पांच निवासी अनिता देवी, रामनारायण मंडल व लौकहा निवासी मनीष कुमार...