सुपौल, अगस्त 6 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज की जीत के बाद गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांकीपुर के जनादेश को जनता के विश्वास की जीत बताया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: प्रशांत किशोर की जीत पर अरवल में विजय जुलूस निकालते कार्यकर्ताजीत का संकेत नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में बदलाव की शुरुआत का संकेत है। पार्टी नेताओं ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जन सुराज के पक्ष में फैसला देकर यह साबित किया है कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है। नेताओं ने इस जीत को प्रशांत किशोर...