सुपौल, जून 25 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता । करजाईन बाजार में बस स्टैंड नहीं रहने से लोग भयभीत रहते हैं। बीच सड़क पर ही हफ्ता में दो बार हाट भी लगती है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुकान के आगे ग्राहकों को बाइक भी लगाने की जगह नहीं रहती है। साथ ही व्यापारियों ने बताया कि बाजार में बस स्टैंड नहीं होने से एनएच 106 बीच सड़क पर ही बस, ऑटो रोक कर पैसेंजर चढ़ाते रहते हैं। जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। जिसको लेकर व्यापारियों को काफी दिक्कतें होती है। दुकान के आगे ही बस स्टैंड लगा दिया जाता है। जिसको लेकर कई बार व्यापारियों को बस ,ऑटो वाले से कहा सुनी भी होती रहती है। साथ ही यहां के व्यापारियों का कहना है कि बीच रोड पर ही बस ऑटो लगा देने से बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है जिसके कारण कई बार दुर्घटना भी हो...