सुपौल, मार्च 5 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर-भीमनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दिग्घी पुल के समीप तेज रफ्तार 'राहुल राज' बस की चपेट में आने से 34 वर्षीय बिनोद कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बिनोद कुमार भगवानपुर वार्ड नंबर 10 के निवासी थे और कोशी उपचार केंद्र, वीरपुर के संचालक थे। वे अपने पीछे तीन बच्चों, बीमार पिता और पत्नी को छोड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिनोद कुमार अपनी मोटरसाइकिल से भीमनगर से वीरपुर आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों की चेतावनी पर वह बस छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने शव को अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.