सुपौल, जनवरी 4 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण पांच से नौ जनवरी तक पिपरा प्रखंड स्थित बसहा डायट में दिया जाएगा। इसमें कक्षा छह से आठ के सामाजिक विज्ञान के कुल 180 शिक्षक शामिल होंगे। प्रशिक्षण के पहले दिन पीटी योगा सत्र में रहना इन सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य किया गया है। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं को फॉर्मल ड्रेस यानी पुरुष को पैंट-शर्ट व टाई तथा महिला शिक्षकों को सलवार-कुर्ता या साड़ी में आने का निर्देश दिया गया है। वहीं पांच से नौ जनवरी तक कक्षा तीन से पांच तकके कुल 120 शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.