सुपौल : बसंतपुर में जनगणना की तैयारी पूरी, आज से 30 तक होगा डाटा संग्रह
सुपौल, जुलाई 31 -- वीरपुर, एक संवाददाता। आगामी जनगणना अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बसंतपुर प्रखंड स्थित टीसीपी भवन में बीडीओ सुजीत मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े फील्ड ऑफिसरों एवं विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ ने जनगणना कार्य की रूपरेखा एवं जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर डाटा संग्रह का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी फील्ड ऑफिसरों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से जनगणना कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए सभी कर्मी पूरी निष्ठा, पारदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.