सुपौल, जुलाई 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले के सीमावर्ती गांवों के विकास की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम ने रफ्तार पकड़ ली है। योजना के तहत जिले के कुल 30 गांवों का चयन किया गया है, जिनमें बसंतपुर प्रखंड के 27 तथा निर्मली प्रखंड के 3 गांव शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। प्रशासन ने चयनित गांवों का सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बैठक का आयोजन गुरुवार को वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह, चयनित पं...