सुपौल : बलुआ में मुहर्रम का ताजिया जुलूस व मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
सुपौल, जून 27 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को मोहर्रम का ताजिया जुलूस और मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बलुआ बाजार, ठूठी, ललितग्राम, लक्ष्मीनिया, मधुबनी, विशनपुर शिवराम सहित आसपास के गांवों से मुस्लिम समाज के लोगों ने ताजिया के साथ जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए करबला मैदान स्थित बलुआ बाजार मध्य विद्यालय ग्राउंड पहुंचा। वहां खिलाड़ियों ने ढाक, ढोल और ताशे की थाप पर एक से बढ़कर एक आकर्षक करतब प्रस्तुत किए। प्रशासन द्वारा मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। सद्भावपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर मुस्लिम एवं हिंदू समुदाय के लोग काफी सक्रिय दिखे। यह भी पढ़ें- ताजिया के पहलाम के साथ मुहर्रम सम्पन्न शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ताजिया जुलूस और मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.