सुपौल, अप्रैल 3 -- बलुआ बजार,एक प्रतिनिधि। बलुआ बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल निर्मित देशी व अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। जानकारी के अनुसार बलुआ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बलुआ बाजार के रास्ते शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बिशनपुर चौक सहित बलुआ बाजार से जुड़े सभी मार्गों पर घेराबंदी कर दी। देर रात करीब 12 बजे गोरियारी की ओर से एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। इसी बीच अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर ...