सुपौल, मार्च 15 -- वीरपुर, एक संवाददाता। परंपरागत खेती में घटते मुनाफे से परेशान बसंतपुर प्रखंड के किसानों ने अपनी मेहनत और आधुनिक तकनीक से खेती में नई राह निकाल ली है। पहले कम उपजाऊ मानी जाने वाली बलुआही जमीन अब राजमा की खेती के लिए वरदान साबित हो रही है। इस फसल ने न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाई है, बल्कि खेती के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत किया है। बसंतपुर और आसपास के कई गांवों में किसान अब बड़े पैमाने पर राजमा की खेती कर रहे हैं और अच्छे मुनाफे से उत्साहित हैं। क्षेत्र की बलुआही मिट्टी में पहले मुख्य रूप से धान और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों की खेती होती थी। लेकिन कम पैदावार और बढ़ती लागत के कारण किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था। ऐसे में कृषि विशेषज्ञों की सलाह और किसानों के अपने अनुभव के आधार पर यहां राजमा की खेती की शुरुआत की गई। शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.