सुपौल, मई 14 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के बरैल गांव निवासी सह पुलिस अधीक्षक कार्यालय मधेपुरा में कार्यरत लेखापाल रौशन कुमार सिंह की पुत्री आयुषी कुमारी सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनकर परचम लहराई है । जानकारी देते उनके पिता लेखापाल रौशन सिंह ने बताया कि आयुषी कुमारी दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल मधेपुरा में अध्ययनरत थी ,जहां सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा देकर जिला टॉपर बनी है । कहा कि उक्त परिणाम आते ही वह और उनके परिवार खुशी से झूम उठे। उक्त परीक्षाफल आने के बाद माता कुमकुम सिंह जहां अपनी पुत्री की सफलता से फूले नहीं समा रही है ,वहीं उनकी दादी रेखा देवी अपनी पोती तथा भाई आयुष कुमार सिंह अपनी बहन की सफलता से गदगद है । आयुषी बताती है कि आगे न्यायिक सेवा में जाने की तमन्ना है । उक्त सफलता को लेकर अन्य परिजनों ...