सुपौल, फरवरी 15 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर स्थित अजगेवी काली दुर्गा मंदिर की ओर से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की देर संध्या भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। बारात त्रिवेणीगंज के काली दुर्गा मंदिर परिसर से धूमधाम के साथ निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। आकर्षक झांकियां, सजे-धजे रथ, भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक झांकी तथा डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंच बनाए गए थे तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.