सुपौल, मार्च 15 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के बनैनियां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए 18 मार्च चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद सहित कार्यकारिणी सदस्यों के प्रत्याशी मतदाताओं के पास पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हुए है। बनैनिया पंचायत से पैक्स चुनाव होने को लेकर अध्यक्ष पद में दो प्रत्याशी में सीधी टक्कर मानी जा रही है। पैक्स चुनाव में मतदाताओं की संख्या सीमित होने पर भी प्रत्याशी हर संभव तरीके से समर्थन जुटाने में लगे हुए है। उम्मीदवार मतदाताओं के साथ-साथ उनके नजदीकी रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अच्युतानंद ने बताया कि बनैनिया पैक्स मे मतदान 18 मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.