सुपौल, मार्च 18 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) बनैनिया के अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी अच्युतानंद ने बताया कि कुल 2815 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सामुदायिक भवन सनपतहा, मध्य विद्यालय बनैनिया (उत्तर व दक्षिण भाग) तथा मध्य विद्यालय नैहालपट्टी (उत्तर व दक्षिण भाग) शामिल हैं। सभी केंद्रों पर मतदान कर्मियों को सामग्री के साथ भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मतगणना कराई जाएगी। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी बूथों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.