सुपौल : बदहाल व्यवस्था पर युवा कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सुपौल, जून 3 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने डीएम सावन कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि सदर अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था लंबे समय से प्रभावित है। अस्पताल परिसर में लगा वाटर मशीन कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वार्डों में लगाए गए एसी अधिकांश समय बंद रहते हैं और पंखे भी पर्याप्त गति से नहीं चलते, जिससे भीषण गर्मी में मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या का भी उल्लेख किया है। बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.