सुपौल : बदहाल भेलवा मुख्य मार्ग के शीघ्र मरम्मत की ग्रामीणों ने की मांग
सुपौल, जून 21 -- किशनपुर एक संवाददाता। प्रखंड के नौआबाखर पंचायत अंतर्गत भेलवा मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। करीब 13 वर्ष पूर्व पंचायत मद से निर्मित इस सड़क की स्थिति अब इतनी खराब हो गई है कि राहगीरों, छात्रों, किसानों एवं स्थानीय ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
सड़क की हालत कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं तथा आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण महेश्वर शर्मा, नरेश मेहता, सरवन सुतिहार एवं विजय पासवान ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.