सुपौल, मार्च 26 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सुखानगर चौक पर नवनिर्मित हनुमान मंदिर में 27 मार्च को आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गुरुवार को सैकडों दो पहिया चार पहिया वाहनों और बाजे गाजे के साथ महाबली बजरंगबली की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के दौरान शक्ति के पुजारी के भक्तों द्वारा लगाये गये धार्मिक नारों से सुखानगर क्षेत्र में भक्ति और धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। यह यात्रा सुखानगर चौक से प्रारंभ होकर इटवा, मलमलिया, बाबूस्तान, चिलौनी और तीनटोलिया सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः सुखानगर चौक पहुंची। नगर भ्रमण में सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए। इस दौरान दर्जनों गाड़ियां, घोड़े एवं मोटरसाइकिलों के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और "जय श्रीराम" के गगनभेदी जयकारों से पूरा क...