सुपौल : बच्चों में फाइलेरिया संक्रमण की होगी जांच
सुपौल, मई 19 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को सदर अर्बन क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय बलवा पुनर्वास स्कूल में ळअर-1 (ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे) जांच कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन ने किया। इस अभियान के तहत 6 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीएस-1 सर्वे का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्षेत्र में फाइलेरिया संक्रमण का प्रसार किस स्तर तक है और उन्मूलन कार्यक्रम का कितना असर हुआ है। जांच से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
कार्यक्रम की समीक्षा कार्यक्रम के दौरान बच्चों के सैंपल संग्रह की प्रक्रिया और जांच गतिविधियों की समीक्षा की गई। उद्घाटन के मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.