सुपौल, मई 10 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड के सिमराही स्थित द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में मदर्स डे पर भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों और माताओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक विनय चांद, सह निदेशक दीपक कुमार, प्रधानाध्यापक अमित कुमार व माताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से मां के त्याग और ममता को जीवंत किया, जिससे कई माताओं की आंखें नम हो गईं। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। निदेशक विनय चांद ने मां को बच्चों के जीवन की पहली गुरु बताया, जबकि प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने विद्यालय को संस्कार विकसित करने का माध्यम बताया। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है: निधि गोयल कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष रंजन, सुबोध कुमार, अविनाश कुम...