सुपौल, अप्रैल 29 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। आईसीडीएस डीपीओ अंजू कुमारी ने बुधवार को बाल विकास पिपरा परियोजना के अंतर्गत छह आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। डीपीओ ने आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 59, 60, 63, 66, 80 एवं 173 का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर सेविका-सहायिका मौजूद थीं। इस क्रम में डीपीओ ने सेविका-सहायिकाओं को बच्चों को समय से नाश्ता एवं खाना, स्कूल पूर्व शिक्षा देने पोषण भी पढ़ाई भी गतिविधियां गुणवत्तापूर्ण कराने, बच्चों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश दिया। साथ ही पोषक क्षेत्र के सभी पात्र लाभुकों को एफआरएस के माध्यम से टेक होम राशन का वितरण करने को कहा। इसके अलावा सभी सेविकाओं को प्रधानमंत्री वंदना योजना में प्रति केंद्र आठ लाभुक एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.