सुपौल, दिसम्बर 7 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय बलुआ में रविवार को नशा जागरूकता अभियान चलाया गया । जागरूकता अभियान में विद्यालय के सभी छात्र -छात्राओं के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी मौजूद थे । इस अवसर पर थाना अध्यक्ष बलुआ सुमित कुमार ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि मौजूदा समय मे आजकल अधिकांश बच्चे नशे की आदि हो रहे हैं । नशे से जहां बच्चों की सेहद पर इसका असर पड़ता है वहीं उनकी मानसिक स्थिति पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है । आज के समय कम उम्र में ही बच्चे तरह -तरह के नशे को अपना रहे हैं और वह अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहे है । इसलिए शिक्षकों का भी दायित्व बनता है कि बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करें । बच्चों को नशा से बचना और अनुशासन में रहने की सीख दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.