सुपौल : बगीचे में खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
सुपौल, मई 10 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। मिट्टी भराई कार्य में लगे एक ट्रैक्टर से दबने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना नदी थाना क्षेत्र के ललमनियां गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। उसकी पहचान ललमनियां गांव के दुर्गानंद राम के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार बालक गांव के बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान मिट्टी भराई कार्य में लगे ट्रैक्टर की आवाजाही हो रही थी। इसी क्रम में बालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- बगीचे में खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत से मचा कोहराम ग्रामीणों की मदद से घायल बालक को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.