सुपौल : बकरी चरा रहे बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत
सुपौल, जून 14 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महेशपुर पेट्रोल पंप के पश्चिम स्थित एक पानी भरे गड्ढे में डूबने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना रविवार की है। मृतका की पहचान ठारही भवानीपुर वार्ड 5 निवासी शंकर पासवान की पुत्री 09 वर्षीय बच्ची सिवानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार सिवानी रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बकरियां चराने के लिए निकली थी। करीब एक घंटे बाद परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि गांव से लगभग 500 मीटर दूर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में एक बच्ची डूब गई है। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खोजबीन के दौरान बालू खनन से बने करीब 15 फीट गहरे गड्ढे से सिवानी का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने मिलकर बच्ची के शव को बाहर निकाला और पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.