सुपौल, जनवरी 24 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के हरदी पश्चिम वार्ड 8 में शुक्रवार देर शाम की यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि दहेज की आग में झुलसती एक और बेटी की दर्दनाक कहानी है। पार्वती कुमारी की शादी को अभी नौ महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि उसकी जिंदगी छीन ली गई। मायके वालों के अनुसार 11 मई 2025 को ही सहरसा जिले के बनगांव थाना के चैनपुर वार्ड 13 निवासी गणेश साह की बड़ी पुत्री पार्वती की शादी उमेश साह के पुत्र मनीष साह के साथ हुई थी। शादी में मनीष के परिवारवालों ने 3 लाख रुपये मांगी थी। डिमांड के मुताबिक 2.5 लाख रुपये गणेश साह ने दिए। विधि-विधान से शादी हुई और पार्वती विदा होकर हरदी पश्चिम स्थित अपने ससुराल आ गई। बांकी के 50 हजार रुपये के लिए शादी के कुछ दिन बाद से ही मनीष और उसके परिवार वाले पार्वती को लगातार मानसिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.