सुपौल, अप्रैल 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपौल जिले के निर्मली शहर में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप स्थित एक फोटो स्टूडियो पर शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। छापेमारी का नेतृत्व निर्मली के एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा और सुपौल के साइबर डीएसपी गौरव गुप्ता कर रहे थे। उनके साथ बीपीआरओ गौरव कुमार, बीएसओ रामलाल पासवान, निर्मली थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौजूद थे। करीब पांच गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने स्टूडियो को चारों ओर से घेर लिया और अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- सुपौल : फोटो स्टूडियो पर प्रशासन का छापा, फर्जी आधार बनाने का आरोप कार्रवाई के दौरान स्टूडियो में लगे कई कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य डिजिटल उपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.