सुपौल : फूल लोढी कार्यक्रम का समापन के साथ ही मधुश्रावणी आज
सुपौल, अगस्त 14 -- सुपौल, एक संवाददाता। विधि-विधानपूर्वक बीते 13 दिनों से चला आ रहा नवविवाहिताओं का मधुश्रावनी पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसका समापन फूल लोढ़ी कार्यक्रम के साथ ही हो गया। इस बीच चहुंओर सखि फूल लोढ चलु फुलवरिया, सीता के संग सहेलिया....... आदि गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस बाबत नवविवाहिता दीक्षा कुमारी ने बताया कि व अपने मायके में पर्व मना रहीं हैं, जहां इतने दिन अरवा भोजन करने के बाबजूद समय बहुत ही हंसी-खुशी से बीत गया। गौरतलब है कि अखंड सौभाग्य एवं पति की दीर्घायु की कामना को लेकर मनाया जाने वाला मिथिला का यह पर्व मधुश्रावणी शनिवार को टेमी दागने की रस्म एवं अंतिम पूजा के साथ संपन्न हो जाएगा। इस दौरान पर्व में नवविवाहताओं ने दिन में फलाहार एवं शाम में ससुराल से आए अन्न से तैयार अरवा भोजन किया। मधुश्रावणी पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.