सुपौल, फरवरी 1 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड के हरिपुर पंचायत स्थित फुलकाही वार्ड 9 में शनिवार रात भीषण आग लगने से दो परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। इस दर्दनाक घटना में दो घर पूरी तरह जल गए, दो गायें गंभीर रूप से झुलस गईं और दो बछड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक एक घर से आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी मो. इशाक (60) और मो. इरफान (25) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवारों को आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.