सुपौल : फाइव डे वर्किंग वीक की मांग को ले आज से तीन दिन बैंककर्मियों की हड़ताल
सुपौल, सितम्बर 27 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले के विभिन्न बैंकों में रविवार को काम-काज हुआ और सामान्य दिनों की तरह नगद का कारोबार हुआ। इस क्रम में जिला मुख्यालय समेत जिलेभर के बैंकों में जमा-निकासी का काम किया गया। सुपौल सदर में एसबीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी व एचडीएफसी समेत सभी बैंकों में दिनभर जरूरी कामों को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। अब सोमवार यानी 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर कुल तीन दिनों तक बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि बैंक प्रबंधन का कहना है कि इस तीन दिनों की हड़ताल के दौरान ग्राहकों को नगदी के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसका भी खास ख्याल रखा गया है। इस बीच लोगों को पूरी तरह से एटीएम और ऑनलाइन प्रक्रिया से लेन-देन पर निर्भर रहना होगा। दरअसल, बैंक कर्मी मुख्य रूप से सप्ताह में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.