सुपौल : फलदार पौधों पर अनुदान दे रहा उद्यान विभाग, आवेदन शुरू
सुपौल, जुलाई 26 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। मानसून के पीक आवर में हो रही बारिश ने जहां एक ओर किसानों के चेहरे पर उम्मीद की नई किरण जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उद्यान विभाग ने जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। बारिश के कारण खेतों में बढ़ी नमी फलदार पौधों के रोपण के लिए बेहद अनुकूल मानी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला उद्यान कार्यालय ने किसानों से समय रहते योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
उद्यान विभाग की योजना उद्यान विभाग में चालू योजना के तहत किसानों को आम, कटहल, अमरूद, एप्पल बेर, नींबू और नारियल के उच्च गुणवत्ता वाले कलमी (ग्राफ्टेड) पौधे अनुदानित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्यान पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण यह पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। यदि किसान अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.