सुपौल : फर्नीचर स्टोर की छत का टीना तोड़ 50 हजार की चोरी
सुपौल, मई 26 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित मवेशी हाट के पास माही बर्तन फर्नीचर स्टोर में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की चदरे नुमा छत हटाकर अंदर घुसे और तीन हजार नगदी समेत 50 हजार रुपये का बर्तन चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार बीरेंद्र कुमार साह ने मंगलवार की सुबह दुकान पहुंचे तो घटना का उन्हें पता चला।
घटना का विवरण उन्होंने बताया कि पड़ोस की एक महिला ने अलसुबह सूचना दी थी। दुकान पहुंचने पर मेन गेट अंदर से बंद मिला। जांच करने पर दिखा कि चोर छत का चदरा हटाकर अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम देकर उसी रास्ते बाहर भी निकले। काफी मशक्कत के बाद मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर फूल के सभी महंगे बर्तन, कुकर आदि दुकान से गायब मिले। चोरों ने काउंटर का दराज तोड़कर नगदी भी चुरा ली। इधर,घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.