सुपौल, अप्रैल 21 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत अंतर्गत समदा वार्ड संख्या-14 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला उजागर होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बिना स्थल जांच के प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने से सरकारी प्रक्रिया की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार समदा वार्ड-14 के पते के आधार पर "खुशी तातेर" नामक लड़की का जन्म प्रमाण पत्र 31 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। बाद में जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त पते पर इस नाम की कोई लड़की मौजूद ही नहीं है। आवेदन पत्र में पंचायत के मुखिया और आंगनवाड़ी सेविका के हस्ताक्षर स्कैन कर लगाए गए थे, जिससे पूरे मामले में फर्जीवाड़े की आशंका और गहरा गई है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब उक्त न...