सुपौल : फरार शराब तस्कर सहित दो गिरफ्तार
सुपौल, जून 3 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक शराबी को भी नशे की हालत में पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गत माह गश्ती के दौरान सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को सूचना मिली थी कि चिलौनी दक्षिण पंचायत के वार्ड 13 में बेचन सादा नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करता है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से 50 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रखा था। मंगलवार शाम गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.